5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई कर्मचारियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

बीकानेर. शहर की सफाई व्यवस्था में जुटे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner nagar nigam news

सफाई कर्मचारियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

बीकानेर. शहर की सफाई व्यवस्था में जुटे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच होगी। निगम रोजाना सर्किल अनुसार ३० सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करवाएगा। इसके लिए निगम ने २५ मार्च से रोजाना सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया है। निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे के अनुसार एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच होगी। आयुक्त की ओर से २५ मार्च से २१ मई तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

3 माह पहले होगा पेंशन प्रकरणों का निस्तारण
नगर निगम से सेवानिवृत्त होने वाले मंत्रालयिक और सफाई कर्मचारियों को अब पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के लिए निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। निगम इन कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निस्तारण सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले ही करवाएगा। निगम आयुक्त ने केन्द्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानन्द महाराज की अध्यक्षता में एक मार्च को जिला कलक्टर सभागार में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद यह व्यवस्था की है।

घर के पास नियुक्ति
नगर निगम में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारियों को अब उनके घर के नजदीक सर्किल अथवा वार्ड में नियुक्त किया जाएगा। आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को महिला सफाई कर्मचारियों से रेहड़ी नहीं खिंचवाने के लिए स्वच्छता निरीक्षकों को पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम सफाई कर्मचारी संगठन के सुनील जावा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर सफाई कर्मचारी आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों की पालना करवाकर आदेश प्रसारित करवाने की मांग की। इस दौरान नरेन्द्र पंडित, विनोद चांवरिया, गंगाराम बारासा, रामरतन गोयल आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग