5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध रूप से चल रहे छह विवाह स्थल सील होंगे

bikaner news- नगर निगम सख्त : कल होगी कार्रवाई, दल का गठन  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner nagar nigam

अवैध रूप से चल रहे छह विवाह स्थल सील होंगे

बीकानेर. शहर में अवैध रूप से चल रहे विवाह स्थल सील होंगे। नगर निगम ने एेसे विवाह स्थलों की सूची बनाने के साथ उनको सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित छह विवाह स्थलों को सील करेगा। इनका संचालन नगर निगम की अनुमति और पंजीकरण के बिना हो रहा है। इस कार्रवाई के लिए निगम ने दल का गठन कर दिया है।

निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि जिला सतर्कता समिति की बैठक में शहर में अवैध रूप से चल रहे विवाह स्थलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले थे। इसके तहत ३० अगस्त को छह विवाह स्थल सील किए जाएंगे। इनके मालिकों-संचालकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। एेसे और विवाह स्थलों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

दल गठित
नगर निगम ने पिछले दिनों गजनेर रोड पर अवैध रूप से बनाए जा रहे तीन भवनों को सील किया था। अब गुरूवार को एेसे एक और भवन को सील करेगा। इसको लेकर बुधवार को निगम के अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। निगम आयुक्त गवांडे ने बताया कि कार्रवाई के लिए तैयारियां पूरी करने के साथ दल का गठन किया गया है।

ये होंगे दल में शामिल

विवाह स्थलों को सील करने के लिए उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी अल्का बुरडक के नेतृत्व में दल का गठन किया गया है। दल में राजस्व अधिकारी द्वितीय कंचन राठौड़, नगर नियोजन सहायक संतोष मीणा, उप विधि परामर्शी नटवर लाल आचार्य, प्रभारी अतिक्रमण मामराज चौधरी आदि शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग