18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जितने पद स्वीकृत, सभी रिक्त, निगम का अटक रहा काम

bikaner nagar nigam- नगर निगम में कर्मचारियों की कमी उपायुक्त से वायरमैन तक के पद चल रहे रिक्तआमजन हो रहे परेशान

2 min read
Google source verification
जितने पद स्वीकृत, सभी रिक्त, निगम का अटक रहा काम

जितने पद स्वीकृत, सभी रिक्त, निगम का अटक रहा काम

बीकानेर. नगर निगम कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। उपायुक्त से लेकर वायरमैन तक के पद खाली होने से न केवल निगम का कार्यालयी कार्य बल्कि आमजन के निगम संबंधित काम भी अटक रहे है। निगम में कई संवर्गो के जितने पद स्वीकृत है, वे सभी रिक्त चल रहे है। ऐसे में इन अनुभागों का कार्य प्रभावित चल रहा है। निगम दूसरे संवर्ग के अधिकारियों -कर्मचारियों से रिक्त पदों का कार्य करवाने की बात जरुर कह रहा है, लेकिन धरातल पर निगम संबंधित कार्य और सेवाएं प्रभावित चल रही है। समय पर काम नहीं होने से रोज लोग परेशान हो रहे है।

अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यो का अतिरिक्त भार बना हुआ है। कार्मिकों की कमी से निर्माण, विकास सहित निगम संबंधित सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। कई पदों पर दूसरे संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त कर किसी प्रकार निगम कार्यो को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे है।

479 पद स्वीकृत, 308 चल रहे रिक्त
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य संवर्गो और अधिकारियों के 479 स्वीकृत पद बताए जा रहे है। इनमें से 171 पदों पर ही अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत है, जबकि 308 पद खाली पड़े है। इन खाली पड़े पदों में उपायुक्त, अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी सहित मंत्रालयिक, तकनीकी कर्मचारियों के पद शामिल है। निगम प्रशासन रिक्त पदों की स्थिति से सरकार और स्वायत्त शासन विभाग को समय-समय पर जानकारी भेजता रहा है। खाली पदों को नहीं भरने से लगातार सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों के कारण रिक्त पदों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इन स्वीकृत पदों में भी है रिक्त
निगम में सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत 1661 स्वीकृत पदों में से 189 पद रिक्त चल रहे है। वहीं माली-बागवान के 15, सहायक कर्मचारियों के 45, वाहन चालकों के 51, फायरमैन के 27, जमादार के 47, टिंंडल के 3, कनिष्ठ लिपिक के 13, वरिष्ठ लिपिक के 9, सहायक कार्यालय अधीक्षक के 5, राजस्व निरीक्षक के 12, कनिष्ठ अभियंता सिविल के 10 पदों सहित विभिन्न संवर्गो में स्वीकृत पदों पर रिक्त पद चल रहे है।

डीएलबी को लिखा पत्र
नगर निगम में कई संवर्गो में कार्मिकों के पद रिक्त चल रहे है। रिक्त पदों को भरने के लिए स्वायत्त शासन विभाग को पत्र भी लिखा गया है। कार्मिकों की कमी के बावजूद निगम संबंधित कार्य व सेवाएं प्रभावित न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।
डॉ. खुशाल यादव, आयुक्त नगर निगम बीकानेर।