
बीकानेर : कमीशन की टीम आई, तो पद भरने की भी सुध आई
नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम का सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज तथा पीबीएम अस्पताल के प्रस्तावित निरीक्षण को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। आमतौर पर किसी भी मेडिकनेशनल मेडिकल कमीशन की टीम का सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज तथा पीबीएम अस्पताल के प्रस्तावित निरीक्षण को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है।ल कॉलेज का कमीशन की टीम निरीक्षण करती है, तो एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज से चिकित्सकों को भेज कर टीम को स्टाफ की भरपाई दिखाई जाती है।
निरीक्षण के बाद वापस चिकित्सकों-प्रोफसरों को उनके मूल स्थान पर भेज दिया जाता है। अब निकट भविष्य में कमीशन की टीम का निरीक्षण प्रस्तावित है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने सरकार को पत्र भेजकर चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया है। ताकि निरीक्षण के दौरान कोई पद रिक्त न मिले और सभी चिकित्सकों की उपस्थिति भी पूरी हो सके।
18 प्रतिशत पद भरने का जिक्र
कॉलेज प्रशासन के पास स्वीकृत पदों में से 18 प्रतिशत रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि निकट भविष्य में नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम कॉलेज का निरीक्षण करेगी। इसे देखते हुए रिक्त पदों को भरा जाए, ताकि टीम को सभी पद भरे हुए नजर आएं। इस समय कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग, एनाटमी, माइक्रोबायलॉजी सहित कई विभागों में सीनियर रेजिडेन्ट चिकित्सकों से लेकर आचार्य स्तर तक के पद रिक्त चल रहे हैं।
कमियां दूर करने के निर्देश
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने बुधवार को कॉलेज स्टाफ की बैठक लेकर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अध्यक्षों से कहा कि उनके विभाग में जो-जो कमियां हैं, उनकी सूची बनाकर दें, ताकि समय रहते कमियों को दूर किया जा सके। इसके अलावा स्टाफ को निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार को पत्र भेजा है
कॉलेज तथा अस्पताल के निकट भविष्य में होने वाले निरीक्षण को देखते हुए चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। सभी स्तर के करीब 18 फीसदी पद खाली हैं। सबसे अधिक सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। - डॉ. गुंजन सोनी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
Updated on:
22 Dec 2022 12:25 am
Published on:
22 Dec 2022 12:25 am
