19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शक्ति की उपासना आज से, घरों-मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

चैत्र नवरात्र- घट स्थापना के साथ शुरु होगी नौ दिवसीय पूजा-अर्चना देवी पाठ, मंत्र जाप और भक्ति जागरण के होंगे आयोजन

2 min read
Google source verification
शक्ति की उपासना आज से, घरों-मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

शक्ति की उपासना आज से, घरों-मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से वासंतीय नवरात्र प्रारंभ होंगे। घर-घर और मंदिरों में घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय देवी पूजन-अनुष्ठान, पाठ और मंत्र जाप शुरु होंगे। देवी प्रतिमाओं का अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, महाआरती की जाएगी। देवी मंदिरों में अलसुबह से दर्शन-पूजन का सिलसिला प्रारंभ होगा, जो देर रात्रि तक चलेगा। नवरात्र को लेकर मंदिरों को रंगीन रोशनी से सजाए गए है। नवरात्र में बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने को मद्देनजर रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई है।घर-घर में स्थापित देवी प्रतिमाओं का तेल, सिंदूर, बर्ग, मालीपाना सहित विविध पूजन सामग्री से पूजन कर नवरात्र पूजन प्रारंभ होगा। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरु होंगे। बालू मिट्टी में गेंहू बोए जाएंगे। मंदिरों को रंगीन रोशनी, गुब्बारों सहित विविध सजावटी सामान से सजाए गए है।

मंदिर सजे, देर रात तक तैयारियां

नवरात्र को लेकर शहर के देवी मंदिर सज गए है। रंग रोगन के बाद रंगीन रोशनी से सजावट की गई है। कई मंदिरों के अंदर व बाहर फर्रियां लगाई गई है। निज मंदिर सहित मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के पुष्प, सजावटी सामान से सजाया गया है। देवी मंदिरों में पुजारी सहित मंदिर ट्रस्ट, समिति के सदस्य और श्रद्धालु देर रात तक जुटे रहे।

नौ दिनों तक होंगे पूजन-अनुष्ठान

वासंतीय नवरात्र में 22 मार्च से 30 मार्च तक घरों व मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार घट स्थापना के साथ नवरात्र पूजन-अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। देवी उपासक व श्रद्धालु नवरात्र में दुर्गा सप्तशती पाठ, देवी अथर्वशीष पाठ, श्रीसूक्त कनकधारा स्तोत्र पाठ, भागवत देवी पुराण, नवाह्न परायण पाठ और देवी मंत्रों का जाप होगा। पंडित किराडू के अनुसार चैत्र प्रतिपदा के दिन घट स्थापना के लिए सुबह सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक श्रेष्ठ समय रहेगा।

29 को दुर्गाष्टमी, 30 को रामनवमी

चैत्र नवरात्र में 29 मार्च को दुर्गाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। वहीं 30 मार्च को रामनवमी पर्व होगा। नवरात्र पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति 30 मार्च को होगी। अष्टमी व नवमी को घर-घर और देवी मंदिरों में कन्या पूजन के आयोजन होंगे। श्रद्धालु हवन में आहूतियां देंगे।

मंदिरों में उमडेंगे श्रद्धालु

चैत्र नवरात्र में दर्शनार्थी देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में दर्शन पूजन के लिए पहुंचेंगे। मां नागणेची मंदिर, वैष्णोधाम मंदिर, विजय भवन देवी मंदिर, सूरसागर के पास देवी मंदिर, जूनागढ़ िस्थत देवी मंदिर, भीनासर कालीमाता मंदिर, करमीसर रोड मां सच्चियाय मंदिर, नत्थूसर गेट के बाहर राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर, मां आशापुरा मंदिर, गायत्री भवन, मां उष्ट्रवाहिनी मंदिर, मां लटियाल मंदिर, पवनपुरी गुफा मंदिर, जयपुर रोड दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शनार्थी दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग