5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 पेटी अवैध शराब और कार सहित युवक गिरफ्तार

पुलिस को देख कार ले भागा आरोपी, पुलिस ने पीछा कर दबोचा
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news

20 पेटी अवैध शराब और कार सहित युवक गिरफ्तार

खाजूवाला. खाजूवाला पुलिस ने शनिवार रात्रि को एक कार में 20 पेटी अवैध देशी शराब ले जाते हुए एक युवक को पकड़ा है। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक ने अपनी कार को भगाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहा। थानाधिकारी विक्रम चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रावला तिराहा खाजूवाला पर पुलिस ने नाकाबन्दी की। तभी सुरेन्द्र सिंह उर्फ टोनी पुत्र अवतार सिंह जाति मजबी सिख उम्र 20 साल निवासी 27 बीडी खाजूवाला कार लेकर आया तथा पुलिस को देखकर नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर चक 27 बीडी पर सुरेन्द्र सिंह उर्फ टोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 20 पेटी जिसमें 960 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किए तथा अवैध शराब के परिवहन के काम में काम में ली गई मारूती स्विफ्ट कार नम्बर आरजे 02 टीए 4100 को जब्त कर लिया।

२५ किलो डोडा पोस्त सहित एक पकड़ा
श्रीकोलायत. पुलिस ने मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 25 किलो डोडा पोस्त बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। हैड कांस्टेबल श्रवणराम ने बताया कि शनिवार देर रात को पुलिस ने गस्त के दौरान गुडा फांटा पर श्रीगंगानगर के खरला निवासी गुरविंद्र सिंह की तलाशी ली तो उसके पास 25 किलो डोडा पोस्त दो अलग-अलग बैग में भरा हुआ मिला।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग