5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु कृपा से ही सफल होती है साधना

कोलकाता के गायक मुन्ना व्यास से बातचीत
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news

गुरु कृपा से ही सफल होती है साधना

बीकानेर. कोलकाता के गायक मुन्ना व्यास ने कहा है कि गुरु की कृपा से ही संगीत की साधना सफल होती है। शनिवार रात को भीनासर में संगीत संध्या में प्रस्तुति देने आए व्यास ने रास्थान पत्रिका से बातचीत में कहा कि असल मायने में माता-पिता और गुरु ही मनुष्य का जीवन संवारते हैं। बचपन से संगीत विधा से जुड़े व्यास ने कोलकाता में सुप्रिया दास, पूनम कांटा व बीकानेर के कृष्णकांत पुरोहित से शास्त्रीय और उपशास्त्रीय संगीत की बारीकियां सीखी।
उन्होंने बताया कि वे ३१ वर्ष से संगीत साधन में लीन हैं। आज भी गुरुजनों से सिखने की लालसा रहती है। पश्चिम बंगाल, दिल्ली, चेन्नई, महाराष्ट्र सहित देश के लगभग बड़े शहरों में भजन व सुगम संगीत का जादू बिखेर चुके हैं।

कथा में विशेष रुचि
लोकदेवता बाबा रामदेवजी के प्रति अटूट आस्था रखने वाले मुन्ना व्यास हर माह कोलकाता से रामदेवरा दर्शन के लिए आते हैं। साथ ही बाबा रामदेवजी की लोक कथा का वाचन व गायन के लिए कोलकाता में अलग पहचान रखते हैं। यह कथा एक सप्ताह तक चलती है, इसको गाने की खास शैली है। व्यास ने बताया कि कथा वाचन व गायन से सुकून मिलता है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग