16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती: शहर में हुए कार्यक्रम, वाहन रैली निकालकर दी श्रद्धांजलि

'प्रेरणादायी हैं बाबा साहेब के आदर्श'  

3 min read
Google source verification
bikaner news

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती: शहर में हुए कार्यक्रम, वाहन रैली निकालकर दी श्रद्धांजलि

बीकानेर. भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती रविवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। आम्बेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों और समाज के लोगों ने बाबा साहेब की ओर से की गई देश सेवाओं को याद किया। आम्बेडकर जयन्ती पर एमएम ग्राउण्ड से आम्बेडकर सर्किल तक रैली निकाली गई। जिला आयोजन समिति की ओर से निकाली गई रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे, ढोल, नगाड़ों के साथ निकाली गई रैली में महिलाएं और बालिकाएं भी शामिल हुई। रैली में शामिल युवक हाथों में पताकाएं लिए और नाचते-गाते शामिल हुए। रैली के दौरान एक बार शहर जय भीम-जय भीम के नारों से गूंज उठा।

इससे पहले शहर के विभिन्न स्थानों से लोग छोटी-छोटी रैलियों में एमएम ग्राउण्ड पहुंचे। यहां से प्रारम्भ हुई रैली जस्सूसर गेट, पाबूबारी, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, सार्दुल सिंह सर्किल, पब्लिक पार्क, तुलसी सर्किल होते हुए आम्बेडकर सर्किल पहुंची। वहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं बच्चों को मिठाईयां बांटी और शिक्षण सामग्री बांटी गई और नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।

पुष्पवर्षा से स्वागत
रैली का विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम एकता मंच, जीनगर समाज, नायक एकता मंच, मेघवाल महासभा, धोबी समाज विकास समिति, केईएम रोड व्यापार मण्डल सहित राजनीतिक पार्टियों से जुडे़ नेताओं-कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया। रैली में विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए।

नुक्कड़ सभा
चांद बस्ती व रामपुरा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय मंत्री सुरेश आम्बेडकर की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ और बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।

जीवन पर प्रकाश डाला
दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान मूक बधिर बच्चों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जन किसान पंचायत की ओर से रतन बिहारी पार्क में सभा हुई। बाद में रैली निकाली गई। बीकानेर धोबी समाज की ओर से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति व अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासभा की ओर से आम्बेडकर जयंती मनाई गई।

शिक्षण सामग्री वितरित
खरनाड़ा मोहल्ला विकास समिति ने कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को मिठाईयां और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। डॉ. आम्बेडकर समाजोत्थान समिति के मुख्य कार्यालय में डॉ. आम्बेडकर की जयंती मनाई गई।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से फोर्ट प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आम्बेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई। अखिल भारतीय आदिवासी मीणा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मोहर सिंह सलावद की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस दौरान सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र के स्थान पर डॉ. अम्बेडकर की फोटो देने का निर्णय लिया गया।

पुष्प अर्पित किए
भाजपा और कांग्रेस ने कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहेब के जीवन आदर्शों को प्रेरणादायी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। देहात कांग्रेस की ओर से कार्यालय परिसर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और जीवन पर प्रकाश डाला। प्रहलाद सिंह मार्शल, नारायण सिंह चारण, प्रेमलता राठौड़, डॉ. मिर्जा हैदर बेग आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस के कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, हाजी जिया उर रहमान आरिफ, जावेद परिहार आदि ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
भाजपा शहर जिला बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने आम्बेडकर सर्किल पर पार्टी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, सहीराम दुसाद, मोहन सुराणा, महापौर नारायण चोपड़ा, मधुरिमा सिंह आद मौजूद रहे। शहर भाजपा और भाजपा एससी मोर्चा की ओर से तुलसी सर्किल पर रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, अशोक चांवरिया आदि मौजूद रहे।