6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर : ब्रुसेलोसिस का एक और रोगी सामने आया, विभाग ने डेयरी, बूचड़खानों की सूची मांगी

bikaner news : जिले में अब तक brucellosis ब्रुसेलोसिस के 13 रोगी सामने आ चुके हैं, जबकि स्क्रब टायफस का एक रोगी सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब पशुपालन विभाग को पत्र लिखकर जिले में संचालित दूध डेयरियों और बूचड़खानों की सूची मांगी है
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news : Another brucellosis patient appeared

बीकानेर : ब्रुसेलोसिस का एक और रोगी सामने आया, विभाग ने डेयरी, बूचड़खानों की सूची मांगी

बीकानेर. पशुओं से मनुष्यों में पहुंच रही बीमारियों के रोगी सामने आने के बाद अलर्ट हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब पशुपालन विभाग को पत्र लिखकर जिले में संचालित दूध डेयरियों और बूचड़खानों की सूची मांगी है। गुरुवार को पीबीएम अस्पताल में भर्ती श्रीडूंगरगढ़ निवासी बारह वर्षीय बच्चे में brucellosis ब्रुसेलोसिस पॉजिटिव पाया गया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. इन्दिरा प्रभाकर ने बीसीएमओ श्रीडूंगरगढ़ को पॉजिटिव रोगी के क्षेत्र में सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशुपालन विभाग से समन्वय कर प्रभावित क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण करवाने को कहा है। जिले में अब तक ब्रुसेलोसिस के 13 रोगी सामने आ चुके हैं, जबकि स्क्रब टायफस का एक रोगी सामने आया है।

वहीं पशुजनित बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए पशुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही पशुपालकों एवं अन्य लोगों को एेसी बीमारियों से बचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आइईसी गतिविधियां करवाने को कहा है। पशुओं से मनुष्यों में पहुंच रही ब्रुसेलोसिस बीमारी का एक और रोगी सामने आया है।

इन रोगों को लेकर मांगी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने पशुओं से मनुष्य में फैलने वाले brucellosis; Scrub typhus, Congo Fever and Glenders ब्रुसेलोसिस, स्क्रब टायफस, कांगो फीवर तथा ग्लेण्डर्स आदि रोगों की रोकथाम तथा बचाव के लिए पशुपालन विभाग की गतिविधियों से अवगत करवाने को कहा है। डॉ. प्रभाकर ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को भेजे पत्र में जिले में पशुजनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

मेडिकल टीमें भेजकर सर्वे करवाया
पशुजनित बीमारियों को लेकर विभाग सतर्क है। जहां से रोगी सामने आए, वहां मेडिकल टीमें भेजकर सर्वे करवाया जा चुका है। पशुपालन विभाग से समन्वय कर इन बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम के साथ आमजन को जागरूक किया जाएगा। पशुपालन विभाग से भी जानकारी मांगी गई है।
डॉ. बीएल मीणा, सीएमएचओ, बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग