5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैकड़ों बच्चों ने बैंड धुन पर निकाली प्रभात फेरी, सजाई रंगोली

Foundation Day of Nokha- विधायक ने संस्थापक सुगनचंद पारख के चित्र पर पुष्प किए अर्पित, युवाओं ने काटा केक  
less than 1 minute read
Google source verification
Foundation Day of Nokha

सैकड़ों बच्चों ने बैंड धुन पर निकाली प्रभात फेरी, सजाई रंगोली

नोखा.नोखा के 9२ वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को बैंड की धुन पर मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें डेढ़ दर्जन स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी, स्टाफ और प्रबुद्ध जन शामिल हुए। मरोठी चौक से शुरू हुई प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थी हाथों में नोखा प्रदूषण व पॉलीथिन मुक्त हो, नोखा शिक्षित बने व आगे बढ़े की स्लोगन पट्टिकाएं हाथों में थामे नारे लगाते हुए कदमताल करते नजर आए। इससे पूर्व प्रभात फेरी को विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य चौक-चौराहों पर बनाई गई रंगोली का अवलोकन भी किया। विधायक ने नोखा संस्थापक सुगनचंद पारख के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि भी अर्पित की।

इस दौरान नोखा जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र संचेती, सूरजमल उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण पंचारिया, इंद्रसिंह नादड़ा, बजरंग छींपा, पार्षद मंगलाराम, देवकिशन चांडक, रिछपाल फौजी, लालचंद छाजेड़, मनोज घीया, गौतम लूणावत सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे। वहीं युवाओं ने तिरूपति नगर के पार्क में पौधारोपण किया और उनकी संभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, अंकित तोषनीवाल, ललित झंवर, जसराज उपाध्याय, पुखराज पंचारिया आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग