22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संवित सोमगिरी महाराज ब्रह्मलीन, कोरोना से थे संक्रमित

संवित सोमगिरी महाराज ब्रह्मलीन, कोरोना से थे संक्रमित  

less than 1 minute read
Google source verification
संवित सोमगिरी महाराज ब्रह्मलीन, कोरोना से थे संक्रमित

संवित सोमगिरी महाराज ब्रह्मलीन, कोरोना से थे संक्रमित

बीकानेर. शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता महंत स्वामी संवित सोमगिरी महाराज मंगलवार को ब्रह्मलीन हो गए। उनका पिछले कुछ दिनों से यहां पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा था। जांच करवाने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। पीबीएम से पूर्व वे कुछ दिनों तक एक निजी अस्पताल में भी भर्ती रहे, लेकिन वहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें राजकीय पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

’जलदाय मंत्री ने संवित सोमगिरि महाराज के निधन पर जताया शोक’

बीकानेर। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने लालेश्वर महादेव मन्दिर के अधिष्ठाता संवित सोमगिरि महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. कल्ला ने कहा कि संवित सोमगिरि आध्यात्मिक सोच के साथ वैज्ञानिक और तार्किक विचारों के प्रणेता थे। उन्होंने शिवबाड़ी के अधिष्ठाता के रूप में बीकानेर का मान बढ़ाया। उनका निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकेगी। शूटिंग खेल के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डॉ. कल्ला ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की है।

’उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने संवित सोमगिरि महाराज के निधन पर जताया शोक’

बीकानेर। लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी संवित सोमगिरि महाराज के निधन पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संवित सोमगिरी महाराज ने आध्यात्मिक क्षेत्र में बीकानेर को विशिष्ठ पहचान दिलाई। उन्होंने जन-जन में आध्यात्मिक भावों का संचार किया। उनका निधन बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति है। संवित सोमगिरि महाराज के निधन को उन्होंने व्यक्तिगत क्षति बताया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके अनुयाइयों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।