
मंदिरों में फाग गीतों की गूंज, ठाकुरजी को खेलाई होली
बीकानेर. शहर के मंदिर चंग पर धमाल और फाग गीतों से गूंज रहे है। ठाकुरजी को इत्र, अबीर, गुलाल और पुष्पों से होली खेलाई जा रही है। ु गीत और नृत्यों के माध्यम से फागोत्सव के आयोजन चल रहे है। बच्चों से बुजुर्ग तक और बालिकाएं व महिलाएं फागोत्सव में शामिल हो रहे है। नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने फागोत्सव मनाया। ठाकुरजी के फाग गीत और भजनों की प्रस्तुतियां हुई। ठाकुरजी को होली खेलाई गई। महिलाओं ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया। चंग पर धमाल और फाग गीतों की प्रस्तुति के दौरान महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए।
रघुनाथसर कुआ के पास स्थित गिरिराज मंदिर में फागोत्सव मनाया गया। ठाकुरजी का विभिन्न प्रकार के पुष्पों से श्रृंगार कर फाग खेलाई गई। पुष्प होली खेली गई। पुजारी पंडित लालचंद श्रीमाली और मनोज कुमार श्रीमाली के अनुसार इस दौरान पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने फाग गीत और भजनों की प्रस्तुतियां दी व नृत्य प्रस्तुत किए।
नत्थूसर गेट के बाहर स्थित मां आशापुरा मंदिर में फागोत्सव मनाया गया। मां आशापुरा का अभिषेक, पूजन, श्रृंगार किया गया। इत्र और पुष्पों से मां आशापुरा को होली खेलाई गई। बच्चो ने कृष्ण और राधा के रूप धारण किए। महिलाओं ने फाग गीतों और भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किए। अ बे मंडल की ओर से आयोजित फागोत्सव में सूर्या, श्याम देरासरी, लाला बीकानेरी, कान्हा आदि कलाकारों ने फाग गीत और भजन प्रस्तुत किए। अशोक बोहरा एण्ड ग्रुप और सुशील छंगाणी एण्ड ग्रुप ने चंग पर धमाल प्रस्तुत की।
Published on:
26 Mar 2021 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
