लॉकडाउन ने बदला प्रोग्राम बीकानेर निवासी अशोक चंद्र आचार्य ने अपने पुत्र श्रीनिवास आचार्य की सगाई जोधपुर निवासी डॉ. अरुण कुमार पुरोहित की पुत्री ऐश्वर्या के साथ रविवार को सादगी के साथ की। श्रीनिवास पेशे से इंजीनियर और वर्तमान में अमेरिका के सीएटल शहर में कार्यरत है। पहले दोनों परिवारों और लड़का-लड़की ने बीकानेर आकर सगाई समारोह का कार्यक्रम बनाया था। परन्तु लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते ऑनलाइन का निर्णय किया गया। लड़की ऐश्वर्या भी इंजीनियर है और वर्तमान में कनाड़ा के ओटावा शहर में एमएस की पढ़ाई कर रही है। वो भी अपने घर जोधपुर नहीं जा सकी।
सगाई की रस्म में शामिल लड़के की दादी 89 वर्षीय चंद्रा देवी से इस अनूठी सगाई के बाद में पूछा तो बोली ‘देखो जमानो बदलयो… छोरी दूर देश में है और छोरो भी दूसरे दूर देसां में। कम्प्यूटर में तो इैयां लाग रैयो है जाणे घर में ही बैठयां है। वे पुराने दौर का स्मरण करते हुए बताती है कि अब तो सौ प्रतिशत ही जमाना बदल गया है। पोते की सगाई की जब रिश्तेदारों ने बधाई दी, तो बहुत खुशी हुई। अशोक आचार्य ने बताया कि लॉकडाउन की पालन में बड़ी मितव्यता के साथ बड़ी रस्म सम्पन्न हो गई।