
बीकानेर में बारिश ने भिगोया
बीकानेर. शहर में सोमवार शाम मौसम ने रंग बदला और rain in bikaner रिमझिम ने भिगो दिया। सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही चल रही थी। इससे कभी-धूप तो कभी छांव का सिलसिला चलता रहा। हालांकि दोपहर को हल्की धूप भी रही लेकिन तीखी नहीं थी। दोपहर तीन बजे बाद दक्षिण दिशा से बादलों का समूह आना शुरू हुआ। इसके बाद उत्तर पूर्व दिशा से भी बादले मंडराने लगे। ठंडी हवा भी चलने लगी। शाम सवा पांच बजे बाद अचालन बादलों ने फुहारें छोडऩी शुरू कर दी। ये फुहारें हल्की वर्षा में बदल गई और सड़कों को तर-बतर कर गई। यह सिलसिला लगभग पन्द्र मिनट तक चला।
हालांकि इससे गर्मी का थोड़ा असर खत्म हुआ। लेकिन उमस बरकरार रही। पसीने से निजात नहीं मिल पाई। कई जगह थोड़ी सी बारिश के बाद भी पानी भर गया। जो इन दिनों सड़ाकों पर पेंच वर्क किए गए थे वे उखड़ गए। पानी से कीचड़ भी हो गया। कोठारी अस्पताल के पास क्षतिग्रस्त सड़क से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। वाहन चालक संभल कर चलते नजर आए।
Published on:
02 Sept 2019 05:45 pm
