5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनी: आज बीकानेर में हो सकती है बारिश

rain in bikaner- कहीं जमकर बरसे मेघ, कुछ इलाके सुखे  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news- Rain warning in Bikaner

मौसम विभाग की चेतावनी: आज बीकानेर में हो सकती है बारिश

बीकानेर. बीकानेर अंचल में भादवे में लगातार हो रही बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। लगातार हो रही बारिश जहां किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के कुछ इलाकों में बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया तो कुछ इलाकों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।


सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही। बादलों की आवाजाही से उमस सा माहौल हो गया। शाम को काले घने बादलों से शहर अटा हुआ रहा। शाम ५.३० से ६ बजे तक करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से कुछ इलाकों में पानी भर गया और सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया। वहीं कुछ इलाकों में बारिश भी नहीं हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। सुहाने मौसम का शहरवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। बारिश से हवा में नमी होने के कारण उमस ने लोगो को परेशान कर रखा है। अधिकतम तापमान ३६.२ डिग्री व न्यूनतम तापमान २७.३ डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग