
बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में पाइप लाइन के लिए खोदकर छोड़ दी सड़क
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़. sridungargarh कस्बे के आडसर बास में हनुमान क्लब के पास पाइप लाइन के लिए खोदी नाली को खुला छोड़ दिया गया है। इससे पिछले कई दिनों से आवागमन भी बाधित हो रहा है मोहल्लेवासियों ने बताया कि लाइन को जेसीबी से खोदे एक सप्ताह बीत गया है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते वाहन तो दूर पैदल चलना भी आम जन के लिए दूभर हो गया है। खोदी गई सड़क की ईंटे बाहर ही पड़ी है। मोहल्लेवासियों ने कहा है कि यदि शीघ्र ही नगर पालिका ने सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
क्षतिग्रस्त सड़क पर रेत से राहगीर परेशान
खोखराणा. खोखराणा से खियेरां जाने वाली सम्पर्क सड़क रेत से अटी है। इस सडक पर बारिश के पानी से जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खियेरां व लालेरां के बीच सड़क पर हर मोड़ पर गहरे गढ्डे बन गए हैं। इससे हादसे की आशंका रहती है। सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण यह सड़क जगह-जगह से बिखर गई है। सार्वजनिक विभाग की ओर से इस सड़क की मरम्मत को लेकर सुनवाई नही हो रही है।
Published on:
17 Sept 2019 04:25 pm
