
ट्रेन की चपेट में आने से सात गायों की मौत
लूणकरनसर. यहां पुलिस थाने के समीप रेलवे अण्डरब्रिज व सेना के टावर के बीच शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से सात गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन गायें घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब २ बजे बाद रेलवे अण्डरब्रिज के समीप रेलगाड़ी की चपेट में आने से ५ गायों की मौत हो गई तथा ३ गायें घायल हो गई। इसके अलावा थोड़ी दूर आगे सेना के टावर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से २ और गायों की मौत हो गई।
रविवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने के बाद टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपालसिंह राठौड़ युवाओं समेत मौके पर पहुंचे तथा घायल गायों को गोशाला भिजवाया गया। हादसे को लेकर पुलिस व प्रशासन को ग्रामीणों द्वारा सूचना के बावजूद शाम छह बजे तक मृत गायों के शव घटनास्थल पर पड़े रहे। इसके बाद लूणकरनसर पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी बनवारीलाल गुर्जर व पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर हटवाए गए।
Published on:
30 Sept 2019 06:27 am
