5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर : विद्यार्थियों ने गांधी जी की वेशभूषा में दिया अहिंसा का संदेश

bikaner news: बीकानेर. Mahatma Gandhi Jayanti Program राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों का आगाज बुधवार को गांधी संदेश यात्रा के साथ हुआ। school student स्कूली विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की वेशभूषा में अहिंसा का संदेश दिया।
2 min read
Google source verification
bikaner news : students seen in Gandhi ji's costumes

बीकानेर : विद्यार्थियों ने गांधी जी की वेशभूषा में दिया अहिंसा का संदेश

बीकानेर. Mahatma Gandhi Jayanti Program राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों का आगाज बुधवार को गांधी संदेश यात्रा के साथ हुआ। school student स्कूली विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की वेशभूषा में अहिंसा का संदेश दिया।यात्रा को रेलवे खेल मैदान से ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर ङ्क्षसह भाटी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों का अनुसरण करने की सीख यात्रा में शामिल सैकड़ों विद्यार्थियों को दी। गांधी पार्क तक निकाली गई संदेश यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने विद्यार्थियों को सत्याग्रह आन्दोलन की जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि महात्मा गांधी ने बिना हथियार के देश को आजादी दिलाई। सत्य एवं अहिंसा के पथ पर चलने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती अवसर पर आयोजित इस प्रकार के समारोह से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जानने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के प्रदेश संयोजक मनीष शर्मा और जिला संयोजक संजय आचार्य ने गांधी जयंती वर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला प्रमुख सुशीला सींवर, यशपाल गहलोत, महेन्द्र गहलोत, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, डॉ बिठ्ठल बिस्सा, जियाउर रहमान आरिफ, जावेद पडि़हार, हारुन राठौड़, डा. मिर्जा हैदर बैग, आनन्द जोशी, कमल कल्ला, सुनीता गौड़, अनिल कल्ला, आनंद सिंह सोढ़ा, राजकुमार किराडू, उपायुक्त नगर निगम अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एएच गौरी, एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल सिंह, उप खण्ड अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा, सह संयोजक गांधी जयन्ती जाकिर हुसैन, डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, डॉ अनिल वर्मा, राहुल जादूसंगत सहित बड़ी संख्या में पार्षद एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

चित्र प्रदर्शनी शुरू
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सभागार में गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी मोहन से महात्मा का उदघाटन वीरांगनाओं व शहीद परिजनों तथा ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी व जिला प्रमुख सुशीला सींवर ने किया। समारोह में जिले की वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

शहीद स्मारक सम्मानित स्थान
ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बुधवार को पब्लिक पार्क में शहीद स्मारक के शिलालेख समारोह में कहा कि शहीद स्मारक हम सभी के लिए सम्मानित स्थान है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर ङ्क्षसह भाटी, प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने भी विचार व्यक्त किए।

सजीव झांकियां
समग्र शिक्षा अभियान के तत्वाधान में बुधवार को झांकी निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने बापू संदेश बुरा मत देखो, बुरा मत सुना व बुरा मत कहो का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। गांधी पार्क में झांकी में राजकीय और निजी विद्यालयों छात्र-छात्राओं ने उल्लास के साथ भाग लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धान्तों पर चलने की प्रतिज्ञा ली।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग