5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, सवा लाख का सामान लेकर फरार

bikaner news- वारदात...पुलिस ने मौका-मुआयना कर जुटाए साक्ष्य  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, सवा लाख का सामान लेकर फरार

नोखा. कस्बे के वार्ड 8 में बुधवार रात चोरों ने एक घर में रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बाद में सूचना पर परिवार के लोग घर पहुंचे और देखा तो आलमारी का ताला टूटा था और कमरे में सामान अस्त-व्यस्त बिखरा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

जानकारी के अनुसार छगनाराम सुथार के परिवार के लोग चार-पांच दिन से खेत में रह रहे थे। पीछे से मकान बंद था। बुधवार रात चोर घर में पीछे से दीवार फांदकर अंदर घुसे और मकान में रखी आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी रुपए लेकर फरार हो गए। चोरी की रिपोर्ट शुक्रवार को छगनाराम के पुत्र खेताराम सुथार के मुंबई से आने के बाद दर्ज कराई जाएगी।

पीडि़त छगनराम सुथार के मुताबिक चोर आलमारी का ताला तोड़कर एक सोने का डोरा, एक सोने की लोंग, एक सोने व एक चांदी की अंगूठी, चांदी की दो कटोरी व एक प्लेट, दो चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पॉयजेब व दो हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए। मोटे तोर पर चोर सवा लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग