5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीडी नहर में आया दो जगह कटाव, खेतों में घुसा पानी

bikaner-khajuwala news: एक कटाव करीब 12 फीट तथा दूसरा कटाव 10 फीट का
less than 1 minute read
Google source verification
There was erosion in two places in BD canal, water entered in fields

There was erosion in two places in BD canal, water entered in fields

बीकानेर. खाजूवाला. क्षेत्र की 15 बीडी में नहर में सोमवार को दो जगह कटाव आने के कारण आस-पास के खेतों में पानी भर गया। सोमवार दोपहर तेज आंधी व बारिश के कारण नहरों में पेड़ टूटकर गिरने से कटाव आया है।

अधिशासी अभियन्ता अनिल कैथल ने बताया कि 365 हैड से निकलने वाली बीडी नहर में सोमवार दोपहर को पेड़ टूटकर नहर में गिर गए। इससे नहर आेवरफ्लो हो गई और दो जगह से कटाव आया है। इसमें एक कटाव करीब 12 फीट तथा दूसरा कटाव 10 फीट का है।

नहर में कटाव की सूचना किसानों द्वारा सिंचाई विभाग को दी गई। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कटाव की सूचना आस-पास के किसानों तक पहुंची। तब तक नहर का पानी पास के किसानों के खेतों में जा चुका था। सूचना देकर किसानों ने अपने स्तर पर ही नहर बांधने का कार्य शुरू कर दिया। किसानों ने जेसीबी व ट्रैक्टर से नहर में आए कटाव को देर शाम तक बांध दिया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग