
बीकानेर में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
बीकानेर. जिले में अलग-अलग हादसों में तीन जनों की मौत हो गई। शहर के नयाशहर और जेएनवीसी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। नयाशहर थाना क्षेत्र में घर से बाजार सामान लेने गए बुजुर्ग की bicycle साइकिल से गिरने पर death मौत हो गई वहीं जेएनवीसी थाना क्षेत्र के पवनपुरी में अचानक तबीयत खराब होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीबीएम पुलिस चौकी के अनुसार पुष्करणा स्कूल के पास रहने वाले रामेश्वरलाल (52) पुत्र पूनमचंद प्रजापत सोमवार शाम को जस्सूसर गेट के पास साइकिल से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे नंदकिशोर प्रजापत ने बताया कि उसके पिता रामेश्वरलाल घर से धर्मनगर द्वार के पास स्थित दुकान से सामान लेने गए थे। सामान लेकर लौटते समय अचानक गिर गए, जिससे वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर जेएनवीसी सीआइ गोविंदसिंह चारण ने बताया कि पवनपुरी स्थित बीकानेर नर्सिंग होम के पास रहने वाले ओमप्रकाश सिद्ध की तबीयत बिगड़ गई तो परिजन उसे ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ओमप्रकाश की मौत पर किसी तरह का संदेह नहीं जताया और बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।
फंदा लगाकर की आत्महत्या
श्रीडूंगरगढ़. धनेरू गांव के एक व्यक्ति ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी ली। पुलिस के अनुसार कालूराम मेघवाल ने दर्ज करवाई मर्ग में बताया कि उसका चाचा दुरामाराम ने खेत में खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे उसकी मौत हो गई।
Published on:
10 Sept 2019 01:33 pm
