6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर : कोलायत के पास दो बाइक भिड़ी, दो की मौत

bikaner news : कोलायत तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो जनों की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news : Two bikes collided near Kolayat, two died

बीकानेर : कोलायत के पास दो बाइक भिड़ी, दो की मौत

बीकानेर. कोलायत तहसील kolayat क्षेत्र में मंगलवार शाम bike accident दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो जनों की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए। घायलों की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कोलायत के गडिय़ाला फांटा क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एक मोटरसाइकिल पर दो जने मोटासर गांव की ओर जा रहे थे। वहीं से एक बाइक पर दो जने सामने की ओर से आ रहे थे। इस दौरान दोनों बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत दो जनों की मृत्यु हो गई। इसमें घायल दो जनों को वहां मौजूद लोगों ने कोलायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही गडिय़ाला सरपंच भी वहां पहुंच गए। सरपंच घायलों को बीकानेर ले गए। पुलिस अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं कर पाई है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग