6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वसुंधरा बीकानेर कलक्टर से बोलीं, क्या हाल बना रखा है सूरसागर का…

Bikaner news: बीकानेर. राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे vasundhara raje सूरसागर तालाब sursagar talab की बदहाल स्थिति से नाराज हैं। सोमवार को नाल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इस पर नाराजगी जताई। राजे ने जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को फोन कर कहा, 'ये क्या हाल बना रखा है सूरसागर का, इतनी खूबसूरत विरासत का जीर्णोद्धार कर इस अनमोल विरासत को हमने बचाया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner news: Vasundhara Raje annoyed with the status of Sursagar

वसुंधरा बीकानेर कलक्टर से बोलीं, क्या हाल बना रखा है सूरसागर का...

बीकानेर. राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे vasundhara raje सूरसागर तालाब sursagar talab की बदहाल स्थिति से नाराज हैं। सोमवार को नाल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इस पर नाराजगी जताई। राजे ने जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को फोन कर कहा, 'ये क्या हाल बना रखा है सूरसागर का, इतनी खूबसूरत विरासत का जीर्णोद्धार कर इस अनमोल विरासत को हमने बचाया था।उसका अब यह हाल। सूरसागर की पाल टूट गई है, जगह-जगह कचरे के ढेर हैं, गंदा पानी व कचरा सूरसागर में है। आप कुछ करते क्यो नहीं?, मैं आपको फोटो भेज रही हूं, आप देखिए इसे जल्द ठीक करवाइए।'

राजे को एक कार्यकर्ता ने उनके मोबाइल पर सूरसागर की बदहाली के कुछ फोटो भेजे थे, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया और वस्तुस्थिति का पता लगाकर कलक्टर से फोन पर बात की। राजे ने कलक्टर को मोबाइल से फोटो भी भेजे, जो कार्यकर्ता ने उन्हें भेजे थे।

हर बारिश में बदहाल
सूरसागर हर बारिश के दौरान बदहाल स्थिति में पहुंच जाता है। हर बार इसकी सफाई, मरम्मत कार्य और सौन्दर्यीकरण पर लाखों रुपए खर्च होते हैं। इस माह दो बार हो चुकी मूसलाधार बारिश के दौरान सड़कों व नाले-नालियों का गंदा पानी फिर सूरसागर में पहुंचा और दीवार का कुछ हिस्सा भी गिर गया था। अब फिर इसकी सफाई होगी और सौन्दर्यीकरण कार्य होगा, जिस पर फिर लाखों रुपए खर्च होंगे।