5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीटी स्केन जांच में काम आने वाली दवा खत्म, मरीज परेशान

घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त दवाइयां सप्ताहभर से कर रहे हैं इंतजार
2 min read
Google source verification
bikaner pbm hospital news

सीटी स्केन जांच में काम आने वाली दवा खत्म, मरीज परेशान

बीकानेर . पीबीएम अस्पताल में दवाइयों का टोटा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद पर्याप्त दवाएं नहीं मिलती है। हालात यह है कि पिछले एक सप्ताह से सिटी स्केन में काम आने वाली दवाइयां भी उपलब्ध नहीं रही है।पीबीएम अस्पताल में भामाशाह, बीपीएल व गरीब मरीजों को निशुल्क मिलने वाली यह दवाई नहीं होने सेउन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिटी स्केन की जांच के दौरान काम आने वाली कॉन्ट्रास्ट आईएग्जोल दवाई के अभाव में सामान्य सहित कैंसी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज भी जांच के लिए इंतजार कर रहे हैं। मरीजों के परिजनों को महंगे दामों में दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही है। वहीं कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती सरोज को पिछले पांच दिन से दवाइयां उपलब्ध नहीं हुई है।

स्थानीय प्रशासन नहीं समझ रहा पीड़ा

अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि सरकार की गरीब को सस्ता व सुलभ इलाज मुहैया कराने की मंशा यहां धुमिल हो रही है। स्थानीय प्रशासन मरीजों की पीड़ा को समझता ही नहीं है। दवा खत्म होने पर मंगवाई जा रही है जबकि दवा खत्म होने से १५ दिन पहले ही उन्हें व्यवस्था करनी चाहिए।

१० हजार का स्टॉक , सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई

कॉंन्ट्रास्ट आईएग्जोल दवा मरीजों को नहीं मिल रही है। ड्रग वेयर हाउस में करीब १० हजार का स्टॉक है लेकिन उनके सैम्पल जांच में दिए गए है, जिसकी रिपोर्ट अभी आई नहीं है। ऐसे में मरीजों के लिए एकबार जयपुर से ३०० की मात्रा में मंगवाई गई है। मंगलवार से मरीजों को वितरण करना शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. गौरीशंकर जोशी, प्रभारी ड्रग वेयर हाउस पीबीएम अस्पताल

सप्ताहभर से दवा नहीं मिली है। सिटी स्केन करानी है। दवा महंगी होने के कारण खरीदना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में चिकित्सकों को अवगत कराया लेकिन कोई सनुवाई नहीं कर रहे।
- मरीज का परिजन

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग