5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली से छह युवक गिरफ्तार

bikaner news- बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, आठ मोबाइल, एक लैपटॉप व २२ फर्जी खातों के दस्तावेज बरामद  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner police arrested six thugs

ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली से छह युवक गिरफ्तार

बीकानेर. बीकानेर की कोटगेट पुलिस ने ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के सरगना सहित छह जनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ठग गिरोह के लोगों के पास से मोबाइल, फर्जी दस्तावेज व अन्य सामग्री बरामद की है।कोटगेट सीआइ धरम पूनिया ने बताया कि जिला अररिया के जोगबनी हाल दिल्ली निवासी मोहम्मद राजा पुत्र मोहम्मद कासिम, मोहम्मद आलम पुत्र कासिम, दिल्ली के सागरपुर निवासी धीरज पुत्र रामशंकर सोनी, दिल्ली के सीतापुरा निवासी समीर पुत्र जब्बार अहमद, गीतांजली पार्क नई दिल्ली निवासी मो. मोजिम पुत्र गुलाम मोहम्मद एवं यूपी के जिला बागपत के बड़का गांव हाल दिल्ली निवासी प्रिंस पुत्र विजयपाल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, आठ मोबाइल, पांच फर्जी सिम व २२ फर्जी खातों के दस्तावेज मिले हैं। गिरोह का मुख्य सरगना मोहम्मद राजा है जो गिरोह में नए-नए लड़कों को शामिल करता है। आरोपियों ने बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी की तीन वारदातें की है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग