
बीकानेर में 1 घंटे रोजाना व ग्रामीण अंचल में 4-4 घंटे के बिजली कट
बीकानेर. संभाग मुख्यालय बीकानेर शहर में रोजाना एक घंटे का बिजली कट शुरू हो गया है। इसी के साथ नगर पालिका क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति में कटौती की गई है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने गुरुवार को ग्रामीण अंचल में रोजाना चार-चार घंटे के दो बिजली कट का टाइम चार्ट जारी कर दिया। इसी के साथ अघोषित विद्युत कटौती अब घोषित रूप से होनी शुरू हो गई है। निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत ऊर्जा की अत्यधिक मांग और सापेक्षिक आपूर्ति में कमी के चलते बिजली कटौती लागू की गई है।
बीकानेर संभागीय मुख्यालय पर रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक एक घंटे विद्युत कटौती शुरू की गई है। पांच हजार से अधिक आबादी वाले नगर पालिका क्षेत्र में सुबह 6 से 9 बजे तक तीन घंटे का बिजली कट रहेगा। औद्योगिक कनेक्शन में शाम 6 से रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सभी कृषि कनेक्शन की ब्लॉक सप्लाई छह घंटे की जगह रोजाना पांच घंटे की गई है। ऐसे कृषि विद्युत ब्लॉक जिनकी आपूर्ति का समय सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक था, उन्हें अब रात में ग्रिड पर उपलब्ध विद्युत भार के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाएगी।
जानिए आपके गांव में कितने से कितने बजे तक बिजली कट
रात 10 बजे से रात 2 बजे तक व सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: शेरेरा, पूगल रोड, नापासर, भीनासर, लूणकरनसर, देशनोक, मोमासर एवं आस-पास का क्षेत्र। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक व दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: सोनियासर, धनेरू, मोमासर एवं आस-पास का क्षेत्र।
सुबह 6 बजे से 10 बजे तक: श्रीडूंगरगढ़, रिडी, बादनूं, दुलचासर एवं आस-पास का क्षेत्र। देशनोक, पांचू, जसरासर, भामटसर एवं आस-पास का क्षेत्र।
सुबह 6 बजे से 10 बजे तक व दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: कोलायत, बज्जू, भीनासर, पूगल रोड, नोखा दईया, आरडी 710 एवं आस-पास का क्षेत्र। मूंडसर, नापासर, लालमदेसर, दुलचासर एवं आस-पास का क्षेत्र।
शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक व सुबह 6 बजे से 10 बजे तक: खाजूवाला, लूणकरनसर, छत्तरगढ़, शेखसर एवं आस-पास का क्षेत्र।
Published on:
29 Apr 2022 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
