5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाले की समस्या पर फूटा रोष, सड़क पर लगाया जाम

bikaner news- नगर निगम मुख्य कार्यालय के पीछे मेहरो के मोहल्ले में स्थित नाले की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों का रोष फूट पड़ा।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner- protest against nagar nigam

नाले की समस्या पर फूटा रोष, सड़क पर लगाया जाम

बीकानेर. नगर निगम (NAGAR NIGAM BIKANER) मुख्य कार्यालय के पीछे मेहरो के मोहल्ले में स्थित नाले की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों का रोष फूट पड़ा। मोहल्लेवासियों ने निगम (NAGAR NIGAM BIKANER) रोड पर जाम लगाया और प्रदर्शन कर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मोहल्लेवासियों ने बताया कि नाले की समस्या से लोगों का घरों में रहना मुश्किल बना हुआ है। नाला कवर नहीं होने से आए दिन पशु नाले में गिरते रहे है। वहीं नाला ढका नहीं होने से आमजन के भी इसमें गिरने की हर समय संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में भी इस नाले की छत बनवाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की।

गुरूवार को मोहल्लेवासियों ने सड़क पर उतरकर जाम लगाया और निगम के विरुद्ध नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों की समझाईस की। क्षेत्रवासी समस्या समाधान की मांग पर अडे रहे। जाम के कारण लोग परेशान होते रहे। काफी देर तक जाम नहीं खोलने पर मौके पर आरएएसी (RAC) के जवानों को भी बुलाया गया। समझाईस के बाद जाम को हटा दिया गया। जाम हटाने के बाद क्षेत्रवासी निगम कार्यालय पहुंचे व प्रदर्शन किया। आक्रोशित युवको ने एक बार निगम मुख्य द्वार को भी बंद किया, जिसे जल्द खोल दिया गया।

जल्द होगा समाधान

नाले की समस्या का निरीक्षण कर लिया गया है। मोहल्लेवासियों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन भी दे दिया है। संबंधित अधिकारियों को कार्य जल्द पूरा करवाने निर्देश दिए गए है।

प्रदीप के गवांडे, आयुक्त नगर निगम बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग