6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षा बंधन आज, बहनें दिन भर बांध सकेगी भाईयों की कलाई पर राखी

Raksha Bandhan festival- भाई-बहन के अटूट संबंधो का पर्व रक्षा बंधन गुरूवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाईयों के ललाट पर कुमकुम अक्षत से तिलक कर व मुंह मीठा करवाकर हाथों पर राखियां बांधेंगी और भाईयों के लिए सुख, समृद्धि की कामनाएं करेंगी।
less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner- Raksha Bandhan festival celebration

रक्षा बंधन आज, बहनें दिन भर बांध सकेगी भाईयों की कलाई पर राखी

बीकानेर. भाई-बहन के अटूट संबंधो का पर्व रक्षा बंधन गुरूवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाईयों के ललाट पर कुमकुम अक्षत से तिलक कर व मुंह मीठा करवाकर हाथों पर राखियां बांधेंगी और भाईयों के लिए सुख, समृद्धि की कामनाएं करेंगी। रक्षा बंधन को लेकर शहर में बुधवार को सुबह से देर रात तक बाजारों में खरीदारी चलती रही। राखियों और मिठाईयों की दुकानों पर लडकियों व महिलाओं की भीड़ रही। बहनों ने अपने भाईयों, भतीजों के लिए सुंदर और कलात्मक राखियां और भाभी के लिए फैंसी लूम्बी खरीदी।

शहर के गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों, मुख्य मार्गो और कॉलानी क्षेत्रों में स्थित राखियों की दुकानों पर रात तक खरीदारी चलती रही। मिठाईयों, वस्त्रों, सौन्दर्य प्रसाधान सामग्री, गिफ़्ट सेंटरों आदि की दुकानों पर भी भीड़ रही।

ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडू के अनुसार रक्षा बंधन के लिए इस बार पूरा दिन श्रेष्ठ है। सुबह सूर्योदय से शाम ६.१५ बजे तक बहने अपने भाईयों के राखियां बांध सकेगी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को दिन में भद्राकाल नहीं होने से राखी बांधने के लिए पूरा दिन श्रेष्ठ है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग