
सुजानदेसर में भरेगा मेला, घर-घर व मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना
भाद्रपद दशमी पर घर-घर और मंदिरों में बाबा रामदेवजी की पूजा-अर्चना होंगे। मंदिरों में अलसुबह से शुरू होने वाला दर्शन-पूजन का क्रम रात तक चलेगा। रात्रि में भक्ति संगीत कार्यक्रम होंगे। सुजानदेसर िस्थत बाबा रामदेव का मेला भरेगा। शहर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। श्रद्धालु पदयात्रा कर भी सुजानदेसर मंदिर पहुंचेंगे व बाबा के चरणों में धोक लगाएंगे। भाद्रपद दशमी को लेकर मंदिरों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। बाबा की दशमी पर सुबह 4 बजे अभिषेक, पूजन और आरती के साथ दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू होगा। मंदिर दिन भर बाबा के जयकारों से गूंजते रहेंगे। वहीं घर-घर में स्थापित बाबा रामदेव की प्रतिमाओं व पगलियों का अभिषेक, पूजन कर आरती की जाएगी। चूरमें का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। कई मंदिरों में कडाई महाप्रसाद का भी आयोजन होगा।
मंदिरों में तैयारियां
बाबा की दशमी तिथि को लेकर रविवार को मंदिरों में तैयारियां चलती रही। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही है। मंदिर ट्रस्ट, समितियां व श्रद्धालु विभिन्न तैयारियों में जुटे रहे।भाद्रपद दशमी पर सुजानदेसर, सुपारी बाजार, मौहल्ला चूनगरान, जनेश्वर मंदिर के सामने, छबीली घाटी, पाबूबारी, चौंखूटी पुलिये के पास, मंजू कॉलोनी, शीतला गेट के बाहर, सुथारों की गुवाड़, धरणीधर मंदिर रोड, मुरलीधर व्यास नगर, लक्ष्मीनाथ पार्क परिसर, रोशनीघर चौराहे के पास सहित विभिन्न स्थानों पर िस्थत बाबा रामदेव के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों, दर्शन-पूजन का क्रम चलेगा।
अभिषेक-पूजन से होगा मेले का आगाज
सुजानदेसर िस्थत बाबा रामदेवजी मंदिर में सोमवार सुबह 4 बजे बाबा की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन कर आरती की जाएगी। मंदिर में भाद्रपद दशमी पर सुबह से रात तक चार बार आरती होगी। पुजारी हरजी कच्छावा के अनुसार सुबह 4 बजे, सुबह 9.30 बजे, शाम 7.30 बजे और रात 9.30 बजे आरती होगी। बाबा की प्रतिमा का सोना व चांदी के बर्ग से विशेष श्रृंगार कर चूरमें का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी दर्शन-पूजन करेंगे। पदयात्री भी सुजानदेसर मंदिर धोक देने पहुंचेंगे। पार्षद राजेश कच्छावा ने प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से सुजानदेसर मेले के दौरान चिकित्सा एवं एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की।
Published on:
05 Sept 2022 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
