
शिवालयों में हर-हर महादेव, चले रुद्राभिषेक के दौर
सावन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, शनि प्रदोष व मास शिवरात्रि के उत्तम संयोग पर शनिवार को भगवान शिव के रुद्राभिषेक और पूजन के दौर चले। घर-घर और शिवालय हर-हर महादेव, बम -बम भोले और रुद्राष्टध्यायी पाठ व पंचाक्षरी मंत्रों से गूंजते रहे। शिवभक्तों ने महादेव की प्रसन्नता व इच्छित फल की प्राप्ति के लिए विभिन्न द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक, पूजन, श्रृंगार कर आरती की। शनि प्रदोष पर व्रतधारी श्रद्धालुओं ने प्रदोषकाल के दौरान महादेव की पूजा-अर्चना की व व्रत का पारणा किया।
महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक
विश्व शांति की कामना को लेकर शीतला गेट के बाहर िस्थत मरुनायक बगीची महादेव मंदिर में महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक हुआ। पंडित गोविन्द महाराज जोशी के सानिध्य में रुद्राष्टध्यायी पाठ के मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक हुआ। राधेश्याम अग्रवाल, मनीष, डॉ. रामदेव अग्रवाल, बृृृृृृृज लाल मित्तल, युवराज बंशीवाला, राम सुनार आदि सहस्त्रधारा अभिषेक में शामिल हुए। महादेव का पूजन, श्रृंगार, आरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया।
भगवान शिव का घृताभिषेक
शनि प्रदोष पर शिवालयों में भगवान शिव का घी से विशेष अभिषेक किया गया। गोकुल सर्कल िस्थत बाहेती भवन परिसर िस्थत धनेश्वर महादेव का घृताभिषेक किया गया। पंडित राजेन्द्र किराडू के सानिध्य में 11 वेदपाठी ब्राह्मणों के सामुहिक रुद्राष्टध्यायी पाठ के वाचन के बीच महादेव का अभिषेक किया गया। महादेव का पूजन, श्रृंगार कर महाआरती की गई।
मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़
शनि प्रदोष व मास शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। शिवालयों में अलसुबह से रात तक अभिषेक, पूजन का क्रम चलता रहा। धरणीधर महादेव, महानन्द महादेव, अमरेश्वर महादेव, काशी विश्वनाथ, गज गंगेश्वर, अचलेश्वर महादेव, जबरेश्वर महादेव, जनेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव, कसौटीनाथ महादेव, भूतनाथ महादेव, गोपनाथ-भूतनाथ महादेव, गौरी शंकर महादेव, मार्कण्डेश्वर महादेव, बारह महादेव, लालेश्वर महादेव, जंगलेश्वर महादेव, मुकेश्वर महादेव, रंगोलाई महादेव, जोशी बगीची, मरुनायक बगीची, सूरदासाणी बगीची महादेव, भोलेश्वर महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में अभिषेक-पूजन का क्रम रात तक चलता रहा।
Published on:
15 Jul 2023 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
