
सरोवर में तर्पण, घर-घर में श्राद्ध
पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण, पिण्डदान और दान-पुण्य का पखवाड़ा श्राद्ध शुक्रवार से शुरु हुआ। पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध हुआ। जिन परिवारों में पूर्वजों का पूर्णिमा तिथि के दिन निधन हुआ है, उनके श्राद्ध हुए। कागबोल निकाली गई। घरों की छतों पर कौवों को भोजन करवाया गया। अन्न, वस्त्र, भोजन, जल और राशन सामग्री का दान किया गया।
श्राद्ध पक्ष में तर्पण का विशेष महत्व होने के कारण पहले श्राद्ध से शहर के सरोवरों में तर्पण कर्म प्रारंभ हुए। कर्मकाण्डी पंडितों के सानिध्य में अलसुबह 5 बजे से तर्पण कर्म शुरु हुए। तर्पण कर्म में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धरणीधर तालाब परिसर में दो स्थानों पर तीन-तीन बैच में तर्पण कर्म हुए। पंडित गोपाल ओझा व पंडित नवरतन व्यास ने तर्पण कर्म संपन्न करवाया। वहीं करमीसर रोड िस्थत राधाबाड़ी में तर्पण कर्म की शुरुआत हुई। तर्पण कर्म पितृ अमावस्या तक पन्द्रह दिन होंगे।
मिठाइयों की अस्थाई दुकानें खुली
श्राद्ध पक्ष में पन्द्रह दिनों तक घर-घर मिठाइयों की मांग के कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर अस्थाई मिठाइयों की दुकानों का संचालन शुरु हो गया है। इन दुकानों का संचालन पन्द्रह दिनों तक होगा। पहले दिन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। मातामह श्राद्ध तक ये दुकानें चलेगी। वहीं स्थाई दुकानों पर भी बड़ी मात्रा में मिठाइयों की खरीदारी हुई।
Published on:
30 Sept 2023 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
