
पॉली हाउस खेती
बीकानेर . जिले में पॉली हाउस खेती का चलन बढऩे लगा है। जिले में 2 लाख 16 हजार वर्गमीटर में 30 करोड़ रुपए की लागत से 58 पॉली हाउस बनाए गए हैं। इनमें विशेषकर सब्जियों की ग्रीन हाउस खेती होती है। इन पॉली हाउस का लगाने में राज्य सरकार ने अब तक 13 करोड़ 68 लाख का अनुदान दिया है। इससे जयादा राशि पॉली हाउस खेती कर रहे काश्तकारों की व्यय हुई है।
उद्यानिकी विभाग की ओर से जिले में पिछले तीन साल से अनुदान पर लगाए गए सभी पॉली हाउस में सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। काश्तकारों का अब भी पॉली हाउस खेती की तरफ रुझान बढ़ रहा है। अभी दो सौ किसानों पॉली हाउस लगाने की कार्रवाई कर रहे हैं।
बीकानेर में पॉली हाउस में खीरा, टमाटर और फूलों की खेती की जा रही है। राज्य सरकार 4000 वर्ग मीटर का पॉली हाउस लगाने पर लागत का 50 प्रतिशत अनुदान देती है। इसमें 2 हैक्टेयर से कम जमीन वाले अजा-जजा के काश्तकारों को लागत का 70 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।
सुरक्षित खेती
ग्रीन हाउस या पॉली हाउस खेती सुरक्षित होती है। इसमें फसलों को जरूरत के तापमान पर रखा जाता है। सिंचाई के लिए बूंद-बूंद पानी दिया जाता है। वहीं पौधे की जड़ों में सीधी घुलनशील खाद दी जाती है। अनुकूल वातावरण में पौध की बढ़ोतरी तथा फसलों का उत्पादन होता है।
डॉ. इन्द्र मोहन वर्मा, कृषि विशेषज्ञ, एसकेआरयू बीकानेर
नीट केन्द्र के लिए लिखे पोस्टकार्ड
बीकानेर. बीकानेर संभाग मुख्यालय को मेडिकल की प्री परीक्षा नीट (यूजी) परीक्षा 2018 का परीक्षा केन्द्र बनाने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान शनिवार को शुरू हुआ। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के जिला संयोजक मंडल सदस्य एड. बजरंग छींपा के अनुसार अभियान के दौरान मानव संसाधान मंत्री प्रकाश जावडेकर को पोस्टकार्ड लिखकर बीकानेर संभाग मुख्यालय को नीट परीक्षा केन्द्र बनाने की मांग की गई। इस दौरान एड. राम प्रकाश, एड. शिवलाल आदि के नेतृत्व में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने पोस्टकार्ड लिखे।
Published on:
10 Dec 2017 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
