बीकानेर. जिस सांसी समाज में शिक्षा का स्तर काफी कम और साक्षर होना ही बड़ी बात होती है, उस सांसी समाज का गिरधारी अब आइआइटी खडग़पुर में पढ़ेगा। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से 26 किलोमीटर दूर सुरजनसर गांव निवासी गिरधारी ने आइआइटी खडग़पुर में कृषि एवं खाद्य विभाग में प्रवेश लिया है। अब गिरधारी यहां कृषि संबंधित पढ़ाई करेगा।