5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताले तोड़ घर में घुसे चोर, अन्दर से बंद कर छत से फरार

bikaner news- शनिवार को आए तो टूटे मिले ताले, बिखरा हुआ था सामान  
less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner- theft in house

ताले तोड़ घर में घुसे चोर, अन्दर से बंद कर छत से फरार

बीकानेर. सुदर्शना नगर के वाई सेक्टर में चोर एक बंद मकान को निशाना बना लाखों रुपए का सामान पार कर गए। शनिवार सुबह जब मकान मालिक घर पहुंचे तो घर के बाहर लगे ताले टूटे हुए मिले और घर अंदर से बंद मिला। पुलिस के आने तक मकान मालिक को बाहर खड़े रहना पड़ा।मकान मालिक कुमार आनंद अंबुज ने बताया कि उनकी माताजी का देहांत होने की सूचना पर वे परिवार सहित २२ जुलाई को बिहार चले गए थे। शनिवार सुबह जब घर लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर घर में प्रवेश किया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर को अंदर से बंद कर छत के रास्ते भागे थे।

पुलिस खंगाल रही फुटेज

पुलिस ने आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। घटना २२ जुलाई से १० अगस्त के बीच हुई है। हालांकि चोरी कब हुई और आरोपी कितने थे, फिलहाल इस बात की जानकारी पुलिस नहीं जुटा पाई है। पीडि़त कुमार आनंद अंबुज केन्द्रीय विद्यालय में अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की जानकारी पुलिस को लिखित में दी है। उन्होंने बताया कि चोर घर से कैमरा, नकदी व सोने के आभूषण ले लिए। घर से चोरी हुई अन्य वस्तुएं की जानकारी जुटाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग