
टै्रक्टर व पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत
जसरासर. क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रैक्टर व पिकअप की भिड़ंत से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बागसिंह पुत्र भंवरसिह निवासी गुंदूसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सोमवार सुबह वह और उसका छोटा भाई कानसिंह (२३) ट्रैक्टर पर श्रीरामपुरा गांव से गुंदूसर की ओर आ रहे थे। श्रीरामपुरा फांटे के पास पहुंचे तो मैनसर की ओर से एक पिकअप चालक ने गफलत व तेज गति से गाड़ी चलाकर ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई के गंभीर चोट आने से निजी वाहन से नोखा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
ट्रेन से गिरने से युवक की मौत
लूणकरनसर. चक २७३ आरडी के नजदीक सोमवार सुबह चलती ट्रेन से गिरने पर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महाजन निवासी रोशन अली (३८) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा सलीम रविवार शाम करीब ६ बजे लूणकरनसर आने का कहकर घर से आया था। सोमवार सुबह कोटा-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस से महाजन की तरफ आते वक्त चक २७३ आरडी के पास गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर ग्रामीणों ने उसे लूणकरनसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकरपरिजनों को सुपुर्द कर दिया।
Published on:
05 Nov 2019 06:13 am
