5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर : चार में से दो समूह में मिलेगा सिंचाई पानी

बीकानेर. एक माह तक नहरबंदी के बाद अब किसानों को सिंचाई के लिए पानी रविवार से नियमित रूप से मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner: Two out of four groups will get irrigation water

बीकानेर : चार में से दो समूह में मिलेगा सिंचाई पानी

बीकानेर. एक माह तक नहरबंदी के बाद अब किसानों को सिंचाई के लिए पानी रविवार से नियमित रूप से मिलेगा। नहर बंदी के कारण २६ मार्च से सिंचाई पानी बंद कर दिया गया था, २३ अप्रेल को नहर बंदी समाप्त होने के बाद पहले पीने का पानी दिया जा रहा था। अब सिंचाई के लिए इंदिरा गांधी मुख्य नहर से जुड़ी नहरों के चार में दो समूह में पानी चलाया जाएगा ताकि खरीफ फसल की बुआई की जा सके।

नहरी पानी का शेड्यूल 34 दिन

नहरों में दो समूह में चलने वाला पानी एक समूह में साढ़े आठ दिन तक चलता है। इसके बाद दूसरा समूह शुरू होता है। इसी क्रम से नहरी पानी का शिड्यूल ३४ दिनों तक निर्धारित होता है। उधर, सिंचाई पानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों ने भी खरीफ की बुआई की तैयारियां शुरू कर दी है।

पेयजल की आपूर्ति सुचारू
बीकानेर पानी पहुंचने के बाद से ही शहर में पेयजल आपूर्ति नियमित हो गई है। कटौती बंद होने से लोगों को राहत मिली है। बीछवाल व शोभासर स्थित जलाशयों में पानी का भंडारण भी किया जा रहा है। साथ ही नहर से मिल रहे पानी को फिल्टर कर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

आज से सिंचाई पानी

पीने का पानी पर्याप्त मात्र में दिया जा रहा है। जलदाय विभाग जलाशयों में भंडाराण करने के साथ ही शहर में पेयजल की आपूर्ति भी नियमित कर रहा है। अब रविवार से काश्कारों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। पहले चरण में दो समूह में पानी दिया जाएगा।
- के.एल.जाखड़, मुख्य अभियंता, (रेगुलेशन) बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग