5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर-उदयपुर साप्‍ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से

Bikaner-Udaipur Weekly Special train- रेलवे : 13 फेरे करेगी ट्रेन, त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत  
less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner-Udaipur Weekly Special train

बीकानेर-उदयपुर साप्‍ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से

बीकानेर. दशहरा एवं दीपावली के अवसर पर अतिरिक्‍त यात्री भार रहेगा। इसको देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर से उदयपुर के लिए साप्‍ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बीकानेर-उदयपुर साप्‍ताहिक स्पेशल यह ट्रेन 13 फेरे करेगी।

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रंधक जितेन्द्र मीणा के अनुसार उदयपुर-बीकानेर साप्‍ताहिक (संख्या 09677) स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक प्रत्‍येक बुधवार शाम ०६:45 बजे उदयपुर से रवाना होकर गुरुवार सुबह 09:25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार बीकानेर-उदयपुर साप्‍ताहिक (संख्या 09678) स्पेशल ट्रेन बीकानेर से 3 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक प्रत्‍येक गुरुवार दोपहर ०१:25 बजे रवाना होकर प्रत्‍येक शुक्रवार 03:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

गौरतलब है यह ट्रेन उदयपुर, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, वियज नगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ़, राजलदेसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर होते हुए बीकानेर तक चलेगी।

आज करेंगे जागरुक, एकल उपयोग प्लास्टिक होगा प्रतिबंध

बीकानेर. गांधी जयंती के अवसर पर एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक की देशव्यापी मुहिम में रेलवे भी भागीदारी निभा रहा है। बुधवार से रेलवे में भी एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगेगा। पहले दिन रेलवे के अधिकारी, कार्मिक स्टेशनों, खान-पान की स्टॉलों पर पहुंचकर यात्रियों व आमजन को साफ-सफाई रखने व एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरुक करेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा के अनसार सुबह बीकानेर मंडल के सभी स्टेशनों पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें इसके लिए जागरुक करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग