5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमान साफ, तपिश तेज

Bikaner Weather- . पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब आसमान साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को सुबह से ही सूरज की तीखी धूप रही और शाम होते ही तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर तेज होने लगा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner Weather Bikaner today Temperature

आसमान साफ, तपिश तेज

बीकानेर. पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब आसमान साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को सुबह से ही सूरज की तीखी धूप रही और शाम होते ही तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर तेज होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान बढऩे के कारण सर्दी का असर तेज होगा। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होगी।अलसुबह जहां आसमान में धूंध छाई रही। दोपहर में आसमान साफ होने से सूरज की तेज तपिश रही। दोपहर में तेज तपिश के चलते गर्म कपड़े भी असहज लगने लगे।

जैसे-जैसे शाम होने लगी तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई। शाम को सर्द हवाओं के चलने से लोगों को गर्म और ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। शाम को फिर से हवाओं के चलते तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ। इसके साथ बाजारों में साथ ही मूंगफली, तिलपापडी, गजक, गोटा आदि के खाने की अस्थायी दुकानें भी लगनी शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान 29.3 व न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग