5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में चक्रवाती तूफान ‘वायु’ का असर, बदला मौसम का मिजाज

बीकानेर में तापमान गिरा, उमस और आंधी ने किया परेशान, गांवों में बारिश
2 min read
Google source verification
बीकानेर में चक्रवाती तूफान 'वायु' का असर, बदला मौसम का मिजाज

बीकानेर में चक्रवाती तूफान 'वायु' का असर, बदला मौसम का मिजाज

बीकानेर. अरबसागर में कम दबाव से उठ रहे तूफान 'वायु' का असर बीकानेर में भी दिखाई देने लगा है। तूफान के कारण गुरुवार को बीकानेर शहर सहित ग्रामीण अंचल में पूरे दिन लोग उमस से बैचेन रहे। शहर में दिनभर उमस के बाद शाम को धूलभरी हवाएं चली, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में धूलभरी हवाओं के साथ बारिश हुई। नम हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गए है तथा तापमान गिरने लगा है। गुरुवार को भी तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को तपिश और लू से काफी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक 'वायु' तूफान का असर बीकानेर में होने की संभावना है लेकिन इसकी रफ्तार काफी धीमी होगी। गुरुवार शाम को साढ़े छह बजे के बाद 20 किलोमीट प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी हवा चली। अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी और गिरेगा पारा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वायु तूफान के कारण हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और मानसून का समय होने के कारण कई जगहों पर अच्छी बारिश हो रही है। इससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ी है। नम हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी।

गांवों में बारिश, गर्मी से मिली राहत
ग्रामीण अंचल में गुरुवार को सायं करीब चार बजे मौसम अचानक बदल गया। दिनभर उमस और शाम को आंधी के बाद तेज हवा के साथ नोखा, जयङ्क्षसहदेसर और पिथरासर सहित आस-पास के क्षेत्र में करीब 40 मिनट तक बारिश हुई। वहीं मुंजासर, बंधाला, जांगलू में भी हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

दिनभर रही बादलों की आवाजाही, उमस और पसीने से हुए बैचेन
बीकानेर में गुरुवार को सुबह से ही हवा नहीं चलने से उमसभरा माहौल रहा। बादलों की आवाजाही व सूरज की तपिश से लोग पसीने से तरबतर और बैचेन दिखाई दिए। पशु पक्षियों को भी व्याकुल देखा गया। शाम को साढ़े छह बजे तेज धूलभरी हवा चली। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई वहीं घरों व प्रतिष्ठानों में धूल की परत जम गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग