5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनभर तपी धरती, रात तक लू

मौसम: न्यूनतम तापमान भी ३३.३ डिग्री पहुंचा, आज भी भीषण लू की आशंका, कल से तेज हवाओं व मेघ गर्जना के साथ हो सकती है बारिश
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner weather news

दिनभर तपी धरती, रात तक लू

बीकानेर. प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले एक पखवाड़े से आसमान से बरसती आग से पूरे बीकानेर संभाग झुलस रहा है। इससे पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीकानेर में पिछले तीन दिन से पारा ४७ से ४८ डिग्री के बीच स्थिर है। न्यूनतम तापमान भी ३३.३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सबसे अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान ४७.४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार को एक बार तो तापमान ४९ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

संभाग स्तर पर चूरू सबसे गर्म ५०.३ डिग्री और इसके बाद तापमान के स्तर पर दूसरे स्थान पर श्रीगंगानगर जिला भी तप रहा है। वहीं प्रदेश में बीकानेर सबसे गर्म तीसरा जिला रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी भीषण लू चलने की संभावना है। बुधवार से मौसम में बदलाव होने के साथ ही तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाएं

अंचल में सोमवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर तीखे रहे। सूरज चढऩे के साथ ही लू ने भी जोर पकड़ लिया जिससे रात को भी राहत नहीं मिली। दिनभर तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं व तेज धूप के कारण लोग खुली जगहों पर जाने से भी परहेज करने लगे। कूलर व पखें भी बेअसर हो गए। दोपहर में एक बजे से सायं चार बजे तक तो सड़कों पर कफर््यू जैसे हालात हो गए। शाम को भी लोगों को लू से राहत नहीं मिली वहीं रात को भी लोग परेशान रहे। गर्मी व लू कारण पशु पक्षियों को व्याकुल देखा गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग