5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी के तेवर हुए तेज, तापमान बढ़ा

bikaner news- गर्मी के तेवर मंगलवार को फिर से तीखे हो गए। पिछले कई दिनों बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट हो गई थी जिससे अब तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner weather

गर्मी के तेवर हुए तेज, तापमान बढ़ा

बीकानेर. गर्मी के तेवर मंगलवार को फिर से तीखे हो गए। पिछले कई दिनों बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट हो गई थी जिससे अब तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान आगामी कई दिनों तक बढ़ेगा। शहर में मंगलवार को पूरा दिन तेज धूप व उमस से भरा रहा। हालात यह है कि सूरज दोपहर से पहले ही असर दिखाना शुरू कर देता है। चिलचिलाती धूप के चलते दस बजे के बाद सड़कों पर आवागमन भी धीमा रहा।

दोपहर में उमस से लोग बेहाल रहे। कूलर व पंखों की हवा भी बेअसर साबित होती रही। तेज गर्मी के चलते वातावरण में फैली उमस दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का अहसास कराती रही। तापमान बढऩे के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कूलर व पंखों की हवा भी बेअसर साबित होती रही। हेलमेट, स्कार्फ एवं कपड़े से ढके चेहरों को भी बेधती रही गर्मी। तेज गर्मी के चलते दोपहर में जनजीवन थम सा गया। आवश्यक कार्य करने के लिए लोग घरों से निकलने लगे है। शाम होते ही तपिश से राहत मिली लेकिन हवा नहीं चलने से उमस रही। अधिकतम तापमान ३७.७ डिग्री व न्यूनतम तापमान २७.२ डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग