8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner Weather : टिप-टिप बरसता रहा पानी, शहर सहित कई गांव तर-बतर

बीकानेर. अंचल में दो दिन से मानसून सक्रिय है। शुक्रवार के बाद शनिवार को बारिश के दौर में तेजी आई। शहर में शाम से लेकर रात तक रिमझिम चलती रही, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह अच्छी बारिश के समाचार मिले हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार बीकानेर शहर में रात साढ़े आठ बजे तक 18.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। रिमझिम का दौर रुक-रुक कर रात में भी जारी रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jitendra Goswami

•

Updated: 17 Sep 2023, 12:33 AM IST

Bikaner Weather : टिप-टिप बरसता रहा पानी, शहर सहित कई गांव तर-ब

Bikaner Weather : टिप-टिप बरसता रहा पानी, शहर सहित कई गांव तर-बतर

बीकानेर. अंचल में दो दिन से मानसून सक्रिय है। शुक्रवार के बाद शनिवार को बारिश के दौर में तेजी आई। शहर में शाम से लेकर रात तक रिमझिम चलती रही, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह अच्छी बारिश के समाचार मिले हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार बीकानेर शहर में रात साढ़े आठ बजे तक 18.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। रिमझिम का दौर रुक-रुक कर रात में भी जारी रहा। इससे तापमान में भी काफी गिरावट आई। लोगों को उमस भरी गर्मी से भी कुछ हद तक निजात मिली।

दिन भर साफ रहा आसमान

शाम को शुरू हुई टिप-टिपइससे पहले शनिवार को सुबह होने के साथ ही लगभग पूरे दिन मौसम साफ रहा। तीसरे प्रहर के बाद से मौसम में कुछ भारीपन आया और शाम ढलते-ढलते बादलों ने शहर के भी आकाश में घेराबंदी शुरू की। शाम करीब छह बजते-बजते बूंदाबांदी के तौर पर शुरू हुई बरसात ने धीरे-धीरे हल्की फुहारों और फिर रिमझिम का रूप ले लिया। शाम को करीब साढ़े छह बजे बाद बूंदाबांदी शुरू हुई, जो तेज-धीमी होती हुई करीब डेढ़ घंटा तक चलती रही।

कम हुआ अधिकतम-न्यूनतम तापमान

शनिवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 37.4 एवं न्यूनतम 26.4 दर्ज किया गया। यह शुक्रवार के मुकाबले दो से ढाई डिग्री तक कम था। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी शाम को श्रीडूंगरगढ़, महाजन, कोलायत, नोखा, काकड़ा, जयसिंहदेसर मगरा, सूडसर, बज्जू क्षेत्र में भी कहीं तेज, तो कहीं धीमी बारिश हुई। इससे फसलों को जीवनदान मिलने की उम्मीद है। वहीं मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक, अंचल में एक दो दिन मानसून के और सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान शनिवार की तरह ही धीमी-तेज बारिश होने की संभावना है।