5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं बूंदाबांदी से सड़कें लबालब

bikaner weather- लगातार दूसरे दिन बारिश, तापमान में छह डिग्री की गिरावट  
less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner Weather rain in bikaner

कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं बूंदाबांदी से सड़कें लबालब

बीकानेर. अंचल में लगातार दूसरे दिन भी मेघ शहरवासियों पर मेहरबान रहे। शहर के कहीं इलाकों में झमाझम बारिश हुई, तो कहीं बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी लबालब हो गया। रविवार को पूरे दिन काले घने बादलों के छाए रहने से शहरवासियों ने बारिश का खूब लुत्फ उठाया। सितंबर माह के आखिरी दो दिनों में बारिश ने शहरवासियों को गर्मी व उमस से राहत दी है। शहर में करीब ५.२ एमएम बारिश से तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

अधिकतम तापमान ३०.८ डिग्री व न्यूनतम तापमान २५.३ डिग्री सेल्सियस रहा।सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। सुहाने मौसम का शहरवासियों ने लुत्फ उठाया। सुबह करीब ११ बजे एक घंटे से अधिक २८ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झमाझम बारिश हुई। बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इसके बाद दोपहर में करीब २ बजे फिर बारिश हुई। बारिश से देर रात तक मौसम ठंडा रहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग