5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में अगले चार दिन मौसम साफ होने की संभावना

दिन में हुई रिमझिम  
less than 1 minute read
Google source verification
आसमान में काले घने बादल छाए

बीकानेर में अगले चार दिन मौसम साफ होने की संभावना

बीकानेर. अंचल में शुक्रवार को भी बारिश का दौर रहा। सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए रहे। इसके बाद दिन में कई बार रिमझिम वर्षा हुई। सुबह काले घने बादलो से सुबह 8.30 बजे तक 8. 2 एमएम बारिश हुई उसके सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 2.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में आंशिक व.न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11.50 से 12.००5 बजे तक बारिश हुई। दोपहर को पश्चिमी हवा के चलने से बादल शहर से दूर चले गए। सूरज तेजी से चमकने लगा। सुबह बारिश के बाद शाम को हल्की सर्दी का असर हो गया। अधिकतम तापमान 24.3 व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्शियस रहा।

इस साल जलवायु परिवर्तन व पश्चिमी विक्षोभ के ज्यादा सक्रिय होने से मार्च के अंतिम दिनों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। ऐसे में अप्रैल शुरू होने वाला है लेकिन सर्दी अभी भी बरकरार है। पिछले साल मार्च शुरू होते ही गर्मी का अहसास शुरू हो जाता है। लेकिन अभी तक हल्की सर्दी का अहसास है। मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश ने बताया कि पश्चिमी विचोभ हर महीने तीन-चार आते रहते हैं। इस बार पश्चिमी विक्षोभ अरब सागर से उठने के बाद ज्यादा सक्रिय हो गया। इसी के चलते अभी तक बारिश हो रही है। लेकिन अब अगले तीन-चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग