5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दूसरा सबसे ज्यादा गर्म जिला बीकानेर

Bikaner Weather- दिन में तपिश, शाम को आंधी से राहत  
less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner Weather- Today's temperature in Bikaner

राजस्थान में दूसरा सबसे ज्यादा गर्म जिला बीकानेर

बीकानेर. बीकानेर (bikaner) अंचल में शनिवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। दिन की शुरूआत जहां तेज धूप से हुई। वहीं शाम को तापमान ने अचानक करवट बदली। तापमान बदलने से आंधी आई। प्रदेश में बीकानेर दूसरा सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। अलसुबह से ही सूरज की तपिश व उमस ने लोगों को परेशान रहे। दिन में तपिश से तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई तो शाम को आई आंधी से भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है।

बीकानेर के इस गांव में पारा पहुंचा 50 डिग्री

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सूरज के तेवर ओर तीखे होते रहे। हवा में नमी होने के कारण सुबह व शाम को उमस ने लोगो को परेशान कर रखा है। घरों व ऑफिस में चलने वाले कूलर व पंखे भी बेअसर साबित हो रहे है। शाम ४ बजकर ५० मिनट पर आंधी का दौर शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक चली आंधी ने शहर की रफ्तार को थाम दिया। १६ किलोमीटर प्रति घंटे से चली आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालात यह हुए कि अंधेरा होने वाले पहले वाहनचालकों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।

तेज हवा के साथ उठी धूल ने एक बार हर तरफ रेत की परत जमा दी। इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। देखते ही देखते आसमान में काली घटाएं छा गई। काली घटाएं छाने से शहरवासियों ने अनुमान लगाया कि बारिश होगी लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को सुकुन महसूस हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग