7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में पारा चढ़ा, गांवों में रिमझिम से राहत

Bikaner Weather change : बीकानेर. शहर में मंगलवार सुबह से शुरू हुआ गर्मी का दौर शाम तक जारी रहा। हालांकि बीच-बीच में बादलवाही होने से कुछ समय के लिए राहत भी मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बादलवाही और कुछ जगहों पर बरसात होने से फसलों फायदा होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Surya Prakash

•

Updated: 24 Jul 2019, 6:00 AM IST

bikaner weather : villages rain

शहर में पारा चढ़ा, गांवों में रिमझिम से राहत

बीकानेर. शहर में मंगलवार सुबह से शुरू हुआ गर्मी का दौर शाम तक जारी रहा। हालांकि बीच-बीच में बादलवाही होने से कुछ समय के लिए राहत भी मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बादलवाही और कुछ जगहों पर बरसात होने से फसलों फायदा होगा। खाजूवाला क्षेत्र में धूलभरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान एक दशमलव तीन डिग्री की बढ़त के साथ 42.4 डिग्री तक पहुंच गया तो रात का पारा दशमलव दो डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया।
बीकानेर शहर में सुबह से ही बादलवाही छंटने से तेज गर्मी रही। दोपहर को कुछ समय के लिए बादलवाही होने से मौसम में उमस बढ़ गई। शाम करीब छह बजे हवा ठंडी होने से आमजन ने राहत की सांस ली।

खाजूवाला में आंधी ने बढ़ाई चिंता
खाजूवाला. क्षेत्र में मानसून के इंतजार में बैठे किसानों को मंगलवार शाम आंधी चलने पर मायूस होना पड़ा। किसान मानसून की बारिश का इंतजार लम्बे समय से कर रहे हैं। मंगलवार शाम दंतौर की ओर से तेज धूलभरी आंधी चली। इससे एकबारगी आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

इन्द्रदेवता मेहरबान
जयसिंहदेसर मगरा में मंगलवार को दोपहर तीन बजे मूसलाधार बरसात हुई। इससे गलियों में पानी भर गया व भूमि पुत्रों ने खेतों की ओर रूख कर लिया।

बेलासर में हुई रिमझिम बारिश
बेलासर गांव में मंगलवार शाम साढ़े चार बजे रिमझिम बारिश हुई। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। इसके अलावा खेतों मेंं रिमझिम बारिश से मूंगफली की फ सल को संजीवनी प्राप्त होगी।