13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

भाजपा प्रवक्ता ने साधा कांग्रेस पर निशाना, देखें वीडियो

हार के बाद जश्न मनाकर ही संतोष कर लेना चाहिए- अमन सिन्हा

Google source verification

गुजरात में कांग्रेस ने जीत के बड़े दावे किए थे, लेकिन सच जनता के सामने आ गया। भाजपा के खिलाफ लोगों को गुमराह किया गया, इसके बावजूद चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में ही रहे। अब कांग्रेस को जीत की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए, उसे हार के बाद जश्न मनाकर ही संतोष कर लेना चाहिए।

 

यह बात गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अमन सिन्हा ने कही। निजी यात्रा पर बीकानेर आए सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा का माहौल ही नहीं, काम भी दिखता है। मतदाताओं को विश्वास है कि भापजा की जातिवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर धरातल पर काम करती है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का वोट बैंक भी जनता के विश्वास की बदौलत बढ़ा है। राजस्थान विधानसभा चुनावों के बारे में सिन्हा ने कहा कि राजस्थान में भी पिछले कुछ वर्षों में विकास कार्य हुए हैं, यहां की जनता ने कांग्रेस राज में हुए कार्यों को भी देखा है, लेकिन कांग्रेस से कई गुणा ज्यादा और पारदर्शिता के साथ काम हुए हैं।

 

कोई मुद्दा नहीं
विपक्ष की पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा है। असल में प्रदेश और केन्द्र में भाजपा कार्यकाल में एेसा कोई काम नहीं हुआ, जो विरोध के लिए मुद्दा बन सके। केन्द्र व राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जो जनता के उपयोगी साबित हो रहे हैं। सरकार ने शुरू से यूथ और विकास कार्यों पर फोकस रखा, इस युवाओं का झुकाव भाजपा की ओर ज्यादा है।

 

वहीं बड़ी उम्र के मतदाताओं की पार्टी के प्रति जो आस्था है, उसमें पार्टी के पदाधिकारी भी खरे उतर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में एेसे कोई काम नहीं किए, जो जनता की कसौटी पर खरे उतरे हों। यही कारण है कि कांग्रेस अपने न्यूनतम स्तर पर है, वह सबसे कम विधायक और सबसे कम सांसदों वाली पार्टी हो चुकी है।

 

सिन्हा का स्वागत
सर्किट हाउस पहुंचे सिन्हा का पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, मीना आसोपा, कर्नल हेम सिंह, हिंगलाजदान रतनू आदि ने स्वागत किया।