
बीकानेर के नाल में मिला बम, एयरफोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
बीकानेर। नाल एयरफोर्स स्टेशन से कुछ दूरी पर हाइवे के नजदीक बुधवार सुबह एक जिंद बम मिलने से सनसनी फैल गई। तुरन्त एयरफोर्स स्टेशन नाल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस अधीक्षक को सूचना कर दी।
81 एमएम मोर्टार बम पर नाम के साथ एक्सप्लोसिव लिखा हुआ है। यह बम नेशनल हाइवे पर नाल एयरफोर्स स्टेशन से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे पड़ा मिला है।
पुलिस और आर्मी के अधिकारियों ने इसे सुरक्षा घेरे में लेकर हाइवे पर ट्रैफिक को बंद कर बम आए दूरी से वाहनों को निकालना शुरू किया। बम जिंदा है और आज ही किए ने फेंक होना प्रतीत हो रहा है।
Updated on:
03 Apr 2019 08:56 am
Published on:
03 Apr 2019 08:37 am
