
बीकानेर. बल्लभ गार्डन क्षेत्र में गंदे पानी को रोकने के लिए बनाई हुई मिट्टी की पाल के बार-बार टूटने से आस पास के आवासीय क्षेत्रों में पानी पहुंचने की समस्या बनी हुई है। इस बार एक महीने में ही दो बार पाल टूट चुकी है। पाल टूटने से नजदीकी आवासीय क्षेत्र मदन विहार, बजरंग विहार प्रथम व बजरंग विहार द्वितीय तथा महाराजा कॉलोनी के मकान गंदे पानी से घिरे हुए है। जल भराव के कारण लोगों को अपने मकानों से पलायन भी करना पड़ा है। इस समस्या पर शनिवार क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा।
कैमल फार्म रोड पर हाइवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाया।हाइवे पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे व आक्रोशित लोगों की समझाईस की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मकानों के चारो ओर जमा पानी को डायवर्ट करने, पाल बांधने और जल निकासी के कार्यों में संसाधनों की संख्या बढ़ाने तथा पाल टूटने की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। मांगों पर त्वरित कार्यवाही के लिए निगम के अधिकारियों को मौके परप बुलाया गया व पाल बांधने व पानी निकासी के लिए संसाधनों की संख्या बढ़ाने पर निर्णय हुआ। इसके बाद हाइवे से जाम को हटाया गया।
संसाधनों की संख्या बढ़ाई
नगर निगम के अधिक्षण अभियंता ललित ओझा ने बताया कि बल्लभ गार्डन क्षेत्र में पाल बांधने के कार्य में तेजी लाने के लिए संसाधन और बढ़ाए गए है। आवासीय क्षेत्रों के आस पास एकत्र पानी की जल्द निकासी के लिए मोटर पंप की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं डम्पर भी बढ़ाए गए है। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से निकल रहे पाइप को खोलने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही है ताकि पाल के पास एकत्र हो रहा पानी डायवर्ट हो सके।
पानी से घिरे मकान
बजरंग विहार कॉलोनी में पाल टूटने से पहुंचे पानी से अब भी अनेक मकान पानी से घिरे हुए है। कॉलोनी निवासी नितिन ने बताया कि अब भी घरों से निकलना व पहुंचना मुश्किल बना हुआ है। पानी से मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। पानी निकासी और पाल बांधने के लिए आवश्यक संसाधनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है।
Published on:
17 Aug 2024 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
