
BSNL not hearing consumer, phone and broadband service lax
लूणकरनसर. भारत संचार निगम की उदासीनता के चलते कस्बे में खराब लैण्डलाइन फोन सेवा व ब्रॉडबैण्ड सेवा के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में संचार निगम के उप मण्डल अभियंता कार्यालय में अवगत करवाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो पा रही है।
अरसे से इन्टरनेट की ब्रॉडबैण्ड सेवा लचर चल रही है। इन्टरनेट की गति धीमी होने से काम-काज नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा ब्राण्डबैण्ड सेवा का नेटवर्क अचानक खराब होने से ई-मित्र केन्द्रों समेत सरकारी कार्यालयों का काम-काज भी ठप हो जाता है। ऐसी स्थिति डिजिटल जाति प्रमाण, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास, भामाशाह कार्ड, आधार आईडी समेत अन्य कार्य के लिए गांवों से तहसील मुख्यालय पर आने उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। इसके अलावा विभागीय लापरवाही के चलते कस्बे के दर्जनों दूरभाष कनेक्शन डैड पड़े है।
ई-मित्र संचालकों के अनुसार विभागीय अधिकारियों को कई बार फोन करने के बावजूद फोन नहीं उठाते है।
स्थानीय संचार निगम की सेवा की बदहाली के आलम के चलते रविवार को करीब दो घण्टे संचार सेवा पूरी तरह ठप रही। मोबाइल रिटेलर यूनियन के अध्यक्ष हंसराज थोरी ने बताया कि रविवार को करीब १० बजे से दो घण्टे तक बीएसएनएल की सेवा ठप रही।
15 कृषि कनेक्शन काटे, तीन ट्रांसफार्मर उतारे
नापासर .जोधपुर डिस्कॉम के बकाया राशि वसूली अभियान के अंतर्गत रविवार को कुचोर अगुणी व आथूणी तथा नापासर में 15 कृषि उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद कि ए व तीन उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर उतारकर जब्त किए।
सहायक अभियंता हरिराम ढाका ने बताया कि गाढ़वाला कनिष्ठ अभियंता ने कुचोर अगुणी में कृषि कनेक्शन काटे व ट्रांसफार्मर उतारा। कनिष्ठ अभियंता बादनंू ने कुचोर आथूणी में ट्रांसफार्मर उतारा गया। नापासर कनिष्ठ अभियंता ने कृषि कनेक्शन विच्छेद किए।
सेफराज महाराज का मेला 20 से
नोखा. उपखण्ड के कक्कू गांव में सेफराजजी महाराज का मेला मंगलवार से शुरू होगा। मेला आयोजक मरोठी परिवार नोखा के करणीदान मरोठी ने बताया कि मेले के प्रथम दिन मंगलवार रात्रि को जागरण का आयोजन होगा जिसमें दिनेश माली एण्ड पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देगी।
मेले के दूसरे दिन बुधवार को सुबह दस बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। मेले में आने वाले दर्शनार्थियों के लिये मेला कमेटी की ओर से विनोद, संजय, प्रेमसुख मरोठी आदि व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।
Published on:
19 Mar 2018 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
